मध्यप्रदेश

रीवा से मुंबई तक हवाई सफर जल्द होगा शुरू, अक्टूबर अंत तक इंडिगो की उड़ान सेवा शुरू, व्यापार, टूरिज्म और छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा – रीवा एयर कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक कदम

Air travel from Rewa to Mumbai will commence soon, IndiGo flights will commence by the end of October, providing significant benefits to business, tourism and students – a historic step in Rewa's air connectivity.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा। विंध्यवासियों के लिए हवाई यात्रा की दिशा में बड़ी खुशखबरी आई है। अब रीवा से मुंबई की दूरी और भी आसान होने जा रही है। अक्टूबर माह के अंत तक इंडिगो एयरलाइंस रीवा से मुंबई तक फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो एयरलाइंस रीवा में अपना नया स्टेशन शुरू कर रही है। इसके तहत प्रतिदिन रीवा से इंदौर और इंदौर से मुंबई के बीच फ्लाइट संचालित होगी। यात्रियों को केवल इंदौर में विमान बदलना होगा, जबकि टिकट और लगेज की पूरी प्रक्रिया रीवा से ही पूरी हो जाएगी, जिससे यात्रा सुगम और सुविधाजनक बन जाएगी।
अब तक मुंबई जाने वाले यात्रियों को पहले जबलपुर या बनारस जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगते थे। नई सुविधा से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस उड़ान सुविधा से रीवा को मेडिकल सुविधा का भी बड़ा लाभ मिलेगा। रीवा को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button