छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती रैली पुलिस लाइन जांजगीर.चांपा में 15 से 23 दिसंबर तक

रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 15 से 23 दिसंबर तक पुलिस लाइन, जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीनदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लार्क, अग्निवीर स्टोरकीपर व अग्निवीर ट्रेडसमैन हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के उम्मीवदवारों लिए हवलदार सर्वेक्षक स्वतचालित मानचित्रकार की भर्ती रैली का भी आयोजन हो रहा है ।

भारतीय सेना द्वारा अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्यज प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था । इस भर्ती रैली में ऑनलाइन सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार, शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है । भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश-पत्र, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी कागजात और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ में लेकर आना अनिवार्य है ।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button