नगर पालिका में हुए अविश्वास प्रस्ताव की जीत के बाद सांसद प्रतिनिधि पर लगाए गए आरोप का सांसद प्रतिनिधि ने किया खंडन

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। दंतेवाड़ा जिले के नगर पालिका परिषद में पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसका कल फ्लोर टेस्ट हुआ था और जिस पर अध्यक्ष के पक्ष में 10 वोट पड़े थे और विपक्ष में 8 और इस तरह से अध्यक्ष की जीत हुई थी। जीत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा सांसद प्रतिनिधि पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, कि B टीम के द्वारा अच्छी खासी चलती हुई सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की गई थी, जिसके शिकायत छत्तीसगढ़ प्रभारी व कावासी लकमा के पास की जाएगी।
इस आरोप का खंडन करते हुए सांसद प्रतिनिधि के द्वारा जानकारी दी गई है, कि अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है और नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय यह सभी को बताएं और पार्टी को बताएं कि यह B टीम है कौन और वह किस पर आरोप लगा रहे हैं। एक सांसद प्रतिनिधि होने के नाते बस्तर सांसद दीपक बैस जो आज छत्तीसगढ़ के पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके ऊपर इस तरह का आरोप लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
हम आरोप का खंडन करते हैं व बताना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक है, मगर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा यह B टीम किसको बता रहे हैं। यह हमारी जानकारी में नहीं है और इस B टीम की जानकारी किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा ही जानकारी दी जा सकती है। यह B टीम है कौन क्या कावासी लकमा है या फिर कोई और।



