छत्तीसगढ़

बादाम कांड के बाद फिर सुर्ख़ियों में महिला अधिकारी

After the Badam scandal, women officers are back in the news.

बिलासपुर। तिफरा स्थिति हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में टेबल पर बादाम बिखेरकर फाइल खोजने के मामले में चर्चा में आई महिला अधिकारी पर कार्रवाई के पांच दिन बाद अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नए वायरल वीडियो में एक महिला संबंधित अधिकारी पर काम कराने के बदले घूस मांगने का आरोप लगा रही है। वहीं, अधिकारी वीडियो में खुद पर लगे आरोपों से इनकार करती नजर आ रही हैं।
महिला का आरोप

वीडियो में महिला कह रही है कि उसने एनओसी के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है, इसके बावजूद फाइल आगे बढ़ाने और हस्ताक्षर कराने के नाम पर उससे पहले 10 हजार रुपये मांगे गए। बाद में पांच-पांच हजार रुपये मांगी जाने लगी।

महिला का आरोप है कि पिछले पांच महीने से उसे लगातार कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जबकि एनओसी जमा करते समय डेढ़ महीना का ही समय मांगा गया था।
वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पीड़ित महिला ने वीडियो में कहा कि फोन पर उसे बताया गया था कि फाइल पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और दस्तावेज तैयार हैं, लेकिन जब वह कार्यालय पहुंची तो फिर पैसों की मांग सामने आ गई। उसने यह भी कहा कि बीमार होने के बावजूद उसे बार-बार बुलाया जा रहा है।

इधर, वीडियो सामने आने के बाद विभागीय हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
तोरण साहू ने टेबल पर बादाम बिखेर फाइल खोजने की कही थी बात

पांच दिन पहले शनिवार को वायरल वीडियो में पीड़ित युवक तोरण साहू ने महिला अधिकारी पूनम बंजारे से फाइल नहीं मिलने पर बादाम खाकर खोजने की बात कही थी। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद बीते सोमवार को महिला अधिकारी पूनम बंजारे को रायपुर आफिस से अटैच कर दिया गया। लेकिन मंगलवार को एक और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा इसमें एक महिला घुस मांगने का आरोप लगा रही है।
घूस लेने के बाद भी महीनों बाद लोगों का होता था कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अधिकारी पूनम बंजारे तिफरा हाउसिंग बोर्ड में ज्वाइन होते ही एक महिला असिस्टेंट रखी थी। वह दफ्तर में आने वाली सभी व्यक्तियों से काम के बदले घूस की डिमांड करती और एक से दो महीने का समय लेती थी।

उसके अनुसार पैसे नहीं मिलने पर वह कई फरियादियों का फाइल अटका देती जिससे वह दुबारा पैसा देकर फाइल लेने पर मजबूर होते थे। लोग घर खरीदने के बाद महीनों दफ्तर का चक्कर लगा रहे थे।
उच्च स्तरीय जांच के साथ निलंबन की उठ रही मांग

पांच दिनों में दो वीडियो वायरल होने और दफ्तर में जाने वाले पीड़ितों से धमकी भरे स्वर में बात करने के लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला अधिकारी पूनम बंजारे की उच्च स्तरीय जांच और उसके निलंबन की मांग कर रहे है। इसके अलावा पीड़ितों से लिए गए घूस को भी वापस करवाने की प्रशासन से मांग तेज कर दिए है।

Related Articles

Back to top button