छत्तीसगढ़

अस्पताल पहुंचकर डिप्टी सीएम शर्मा ने घायल जवानों का हालचाल जाना

रायपुर। कांकेर में हुए नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं नक्सली एनकाउंटर में घायल जवानों बीएसएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी और DRG  जवान श्रीकांत माली को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल देवेंद्र नगर लाया गया है. जहां विशेष डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही हैं.

वहीं अस्पताल पहुंचकर डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों का हालचाल जाना. बताया जा रहा है कि घायल दोनों जवान खतरे से बाहर है. इस दौरान गृहमंत्री सीएम ने कहा, खून बहाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. नक्सली जिस माध्यम से चाहे, हम आज भी बात करने के लिए तैयार हैं. नक्सली जितने लोग भी आए हम बात करने के लिए तैयार हैं. 

गृहमंत्री ने कहा, बगैर रणनीति के इतनी बड़ी सफलता नहीं मिलती. अब रणनीति को उजागर नहीं किया जा सकता है. सालों बाद इतनी बड़ी सफलता मिली है. 29 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है. दो जवानों को हॉस्पिटल लाया गया है, जहां इलाज जारी है. दोनों जवान के पैर में गोली लगी है. डॉक्टरों से हाल चाल जाना तो डॉक्टरों ने ख़तरे से बाहर बताया है. डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा, 2010 अप्रैल का महीना था और 76 जवान शहीद हुए थे. ऐसे में दिल्ली में कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बाटी थी.

वहीं डॉक्टर प्रीतम अग्रवाल ने बताया, सूर्यकांत DRG के जवान के दोनों जांघ में गोली लगी है. BSF जवान रमेश चंद्रा के घुटने के नीचे गोली लगी है. दो जवान के पैर में गोली आर पार हुई है. दोनों जवान खतरे से बाहर हैं. इलाज में कई विभाग के डॉक्टर और अन्य टीम जुटी है.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button