एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रैली करके मुख्यमंत्री, एवं कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर कोंडागांव को सौंपा गया ज्ञापन

After a one-day symbolic protest rally, a memorandum was submitted to the District Collector, Kondagaon in the name of the Chief Minister and Agriculture Minister, Chhattisgarh Government.

कोंडागांव । दिनांक 23/09/2023 प्रांतीय छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के आव्हान पर जिला कोंडागांव के तत्वावधान में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रैली किया गया, साथ ही अपने जायज मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, एवं कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर कोंडागांव के नाम लिखित ज्ञापन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव को सौंपा गया है ।
जिसमे प्रमुख मांग 
1.तकनीकी वेतनमान (4300ग्रेड) पे के आधार पर दिया जाए ।
 2. ग्रामीण कृषि अधिकारीयों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में पुनर्निर्धारण,
 3. मासिक स्थायी भत्ता (2500) रुपए मिले ।
 4. संसाधन भत्ता, अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र के लिए सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता मिले,
 5. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद नाम को संबोधित करं मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी किया  जाए ।
6. गैर विभागीय कार्यों में ड्यूटी से मुक्त रखा जाये,
7. आदान सामग्रियों का भंडारण सेवा सहकारी समितियों को भंडारण करवाया जाए ।
8. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ किया जाय ।
ज्ञापन सौंपने के द्वौरान जिला अध्यक्ष सन्तू राम सोरी के तत्वावधान एवं संरक्षक सूर्य कांत नागेश, शेषमणी पांडेय कृषि विकास अधिकारी, लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव RHEO,उघानीकी, उपाध्यक्ष लकेश सेठिया, देवेन्द्र नेताम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  मनीषा नेताम, उपाध्यक्ष माया रानी कुंजाम,  पूनम सोनवानी,लच्छीन मौर्य कोषाध्यक्ष, वरुण विकास सोनवानी सचिव,कोंडागांव जिले पांचों फरसगांव ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, मनोज कुमार नेताम, कन्हैयालाल जैन,मेघनाथ साहू, नवल मरकाम केशकाल,तेज लाल यादव माकड़ी, खोमेश्वर साहू कोंडागांव जगदीश नाग बड़े राजपुर,आशिष नेताम, सुरेन्द्र उसेंडी, दिनेश कुमार नाग, एवं समस्त ब्लाक एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया ।
Exit mobile version