रायपुर निगम में प्रशासनिक बदलाव, नए प्रभार तय

Administrative reshuffle in Raipur Municipal Corporation; new charges assigned.

रायपुर। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को जोन क्रमांक-7 के प्रभारी जोन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के मुताबिक, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा को उनके मौजूदा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तृप्ति पाणिग्रही को मिली नई जिम्मेदारी

निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को मुख्यालय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि और पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें जोन-7 का प्रभारी जोन आयुक्त नियुक्त किया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निगम में विभिन्न विभागों के कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

Exit mobile version