छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में मनाया गया आदिवासी गौरव दिवस, प्रभारी कुमारी शैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज हुए शामिल

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी शामिल हुये।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी समाज का सम्मान लौटाया, भाजपा के 15 सालों के रमन राज में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जाता था। प्रदेश की आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी समाज का है लेकिन उन्हें ही मुख्यधारा से अलग रखने का षड़यंत्र भाजपा ने किया।
उन्होंने कहा कि जो समाज की मुख्यधारा से वंचित है उनको बराबरी पर लाने का काम समाज के हर तबके का है। कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग के लिये काम किया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पिछली बार भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमें जनादेश मिला था इस बार हमें हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मिलेगा।



