भाजपा पर जमकर बरसे अधीर रंजन, बीजेपी के घोषणा पत्र को कांग्रेस की कॉपी करने का लगाया आरोप

रिपोर्टर – धनंजय चंद

कांकेर। अधीर रंजन चौधरी पहुंचे, पखांजूर के बांदे जहाँ चुनावी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अधीर रंजन चौधरी आज बांदे चुनावी सभा में पहुंचे। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई के पक्ष में प्रचार किया।
मंच से संबोधित करते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री व ग्रहमंत्री अमित शाह पर जमकर बरसे, साथ ही जुमलो की सरकार कहा डबल इंजन की सरकार वाली राज्य में किसानों का धान का मूल्य 2500 और गैस सिलेंडर 500 में क्यों नही देते, यहाँ चुनाव है। इस लिए लोगो को झूठे वादे कर ठगने की कोशिश कर रहे है, अधीर रंजन चौधरी लोगो से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का अपील किया। साथ ही बीजेपी का घोषणा पत्र को कांग्रेस की कॉपी करने आरोप लगाया और छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनने का भरोसा दिया।

Exit mobile version