अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को सौंपा गया सीईओ जिला पंचायत का अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीईओ जिला पंचायत का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश तक अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को सौंपा है। यह निर्णय प्रशासकीय कार्यों की सुविधा और निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे पहले, नगर निगम के आयुक्त के पास सीईओ जिला पंचायत का अतिरिक्त प्रभार था।

शासन स्तर से स्थायी सीईओ की नियुक्ति होने तक जिला पंचायत के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी संभालेंगी।यह कदम सुनिश्चित करता है, कि जिले में चल रहे विकास कार्य और योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन बिना किसी बाधा के जारी रहे।

Exit mobile version