लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद में अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही के लिए बनी टाक्स फोर्स टीम ने फिंगेश्वर क्षेत्र के बिरोड़ा गांव के सूखा नदी में पहुंच कर चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए 1 चैन माउंटेन 7 हाइवा को जप्त किया है । चैन माउंटेन को ट्रेलर में लाद कर पांडुका थाना भेजा गया, अब तक अवैध रेत उत्खनन करते कुल 8 चैन माउंटेन जप्त किये जा चुके है । बता दे कि प्रतिबंध के बाद भी जिले में बेधड़क रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन कर रहे है फिलहाल इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
