थाना सुपेला पुलिस की कार्यवाही: निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मध्यम से शेयर ट्रेडिंग नाम पर रकम दोगुना करने का झासा देकर धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Action by Supela Police Station: Police arrested 03 accused who cheated by promising to double the money in the name of share trading through Nisha Business Consultancy and Unique Investment Solution Private Limited Company.

:-प्रकरण में कुल 35 लाख रूपये का किया गया है धोखाधड़ी 
:- आरोपीगण के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम से क्रय किया गया कार कीमती लगभग 12 लाख जब्त 
धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपीगणों के विरुद्ध पूर्व में भी दर्ज है कई प्रकरण 
:-मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव उसकी पत्नी डॉली नामदेव एवं निशा मानिकपुरी पूर्व से है जेल में निरुद्ध 
 सुपेला ।  दिनांक 18-11-25 ko प्रार्थी अविनाश कुमार ने थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सेक्टर एक निवासी चन्दर राव , सूर्या कांत निर्मलकर उर्फ विवान सिंघानिया एवं देवेंद्र कुमार सहारे निवासी सेक्टर एक भिलाई से हुई जिन्होंने स्नेहांशु नामदेव की कंपनी निशा बिज़नेस कंसलटेंसी एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन में स्वयं कार्य करना तथा उक्त कंपनी में निवेश करने पर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से प्रतिमाह 10-15 प्रतिशत का भारी मुनाफा का प्रलोभन दिया जाकर प्रार्थी तथा उसकी बहन कु0 सोनम वर्मा निवासी सेक्टर 07 भिलाई तथा रिस्तेदार तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, दोस्त अक्षत पाठक सभी निवासी आदर्श नगर दुर्ग से दिनांक 06.06.2025 से दिनांक 04.08.2025 के मध्य टी-सूर्यामाल स्थित निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन में स्नेहांशु एवं उनकी पत्नि डाली नामदेव, निशा मानिकपुरीसे मिलवाये तथा योजनाबद्ध तरीक़े से मुनाफा का लालच देकर शेयर ट्रेडिंग के नाम से प्रतिमाह 1 10से 15 प्रतिशत लाभ देने का लालच देकर छलपूर्वक एवं धोखाधडी पूर्वक कुल 35 लाख रू रकम निवेशित कराया गया और आज दिनांक तक ना तो मुनाफा और ना ही मूलधन का भुगतान किया गया है प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया है।
    आवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टिया अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 1372/20025 धारा 318(2),318(4),61(2र्) बीएनएस का कायम प्रकरण में शामिल तीनो आरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी चंदर राव के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त रकम से क्रय किया गया kia कार कीमत लगभग 13 लाख जब्त किया गया है तीनो आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है
प्रकरण के शेष मुख्य आरोपी थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1137/2025 धारा 318(2),62(2), में 75,05,000/- रू. की धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है
        उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि दीपक चौहान, उनि चितराम ठाकुर, सउनि संतोष मिश्रा, सउनि गंगाराम यादव, प्र.आर. अमर सिंह, योगेश चन्द्राकर, आर. सूर्यप्रताप सिंह, अजीत यादव व प्रदीप सिंह की सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – 01. चंदन राव पिता स्व0 नागेश राव उम्र 25 साल पता मकान नं 10/बी, सड़क 15, सेक्टर 1, भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
   02. देवेन्द्र कुमार सहारे पिता भुकउ सहारे उम्र 30 साल निवासी पता मकान नं 03/ए, सड़क, 15, सेक्टर 1, भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
  03. विवान सिंघानिया उर्फ सुर्यकांत निर्मलकर पिता महेन्द्र निर्मलकर उम्र 28 साल निवासी पता मकान नं 01/एफ, सड़क, 15, सेक्टर 1, भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
Exit mobile version