मुंबई । कहना क्या चाहते हो… थ्री इडियट्स में आमिर खान के प्रोफेसर बने अच्युत पोद्दार इसी डायलोग से फेमस हो गए थे। अपने अभिनय मनवाने वाले अच्युत पोद्दार 91 वर्ष की आयु में ये दुनिया छोड़कर चले गए। उनकी मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अच्युत पोद्दार की काफी समय से तबीयत खराब थी। वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती थे। 18 अगस्त को तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। 19 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी निधन की जानकारी मिलने पर बॉलीवुड व टेलीविजन जगत के कई सितारों ने शोक व्यक्त किया। थ्री इडियट्स में निभाए उनके रोल को सभी याद कर रहे हैं।
