चंडी मंदिर सलखन में चोरी करने वाले आरोपी दस घंटे के भीतर गिरफ्तार

जांजगीर चांपा @ मनोज शर्मा । मां चंडी मंदिर सलखन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून को प्रार्थी सुनील कुमार श्रीवास पिता जीतराम श्रीवास उम्र 52 साल निवासी ग्राम सलखन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चंडी मंदिर का सदस्य हूँ 28.06.2023 को सुबह 05:00 बजे दिलीप कश्यप ने फोन करके बताया कि मां चंडी मंदिर में चोरी हो गई है। तब मंदिर के सभी सदस्य मंदिर आकर देखे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखे तो मंदिर का दान पेटी टुटा हुआ था मां चण्डी देवी की मूर्ति में पहने एवं चढ़े सोने,चांदी के जेवर दान का रकम नहीं था। रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विशेष टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया तथा सायबर सेल की मदद ली गई तथा मुखबीर सूचना के आधार पर पूर्व में मालखरौदा, सक्ति रायगढ़, अकलतरा, क्षेत्र में मंदिर व घर में हुए चोरी के आरोपी शांती लाल गवेल होने की सूचना मिलने पर आरोपी शांति लाल गबेल निवासी बोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने दिनांक घटना को अपने पत्नी के साथ चोरी करना स्वीकार किए आरोपी शांती लाल के निशानदेही पर उसके घर ग्राम बोरदी में मंदिर में चोरी किए गए सोना, चांदी के आभूषण एवं रकम को बरामद किया गया है। आरोपी शांती लाल पूर्व में थाना मालखरौदा जिला सक्ति के अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 457, 380 भादवि थाना अकलतरा का इस्तगाशा क्रमांक 07 / 2022 धारा 41 (1-4) जा फो ./ 379 भदवि में तथा जिला सक्ति के थाना सक्ति चौकी फगुरम जिला रायगढ़ के थाना खरसिया क्षेत्र में हुए चोरी में संलिप्त रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में श्री यदुमणि सिदार sdop, निरी विवेक पाण्डेय, उपनिरी सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सारगांव, उपनिरी अवनीश श्रीवास, प्र.आर राजकुमार चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन यादव, रोहित कहरा, श्रीकांत, महिला आर ममता पटेल व सायबर टीम जांजगीर का विशेष योगदान रहा।
आरोपी से बरामद हुए सामान
(01)चांदी का छत 03 नग, मुकुट 06 नग, करधन 01 नग, छल्ला 01 नग, मांग टीका 01 नग (02) सोने का गले का हार 01 नग, मांग टीका 01 नग, रिंग वाला नथनी 01 नग, फुली 04 नग, बिंदी 01 नग (03) कांसा का घटी 01 नग, लोटा 01 नग, (04) नगदी 7,600 रुपया।

