VIRAL NEWS
धारदार चाकू के साथ आरोपी बंटी महानंद गिरफ्तार

रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत राम कुण्ड उछला तालाब के पास धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राम कुण्ड उछला तालाब के पास आरोपी बंटी महानंद धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 176/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


