रायपुर। चोरी की दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की चोरी की दोपहिया वाहन को बरामद किया है। आरोपी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उरला पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि सिंघानिया चौक उरला के पास एक व्यक्ति चोरी का मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04 एम जे/7011 बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया के व्यक्ति मोटर सायकल के साथ मिला। पेट्रोलिंग पार्टी के सदस्यों के द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम अर्जुन श्रीवास पिता विजय श्रीवास बताया। वहीं मोटर सायकल के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जो चोरी केसंदेह पर उक्त मोटर सायकल को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 1(1+4)जाफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर आज ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
