धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।

मिली जानकारी के अनुसार आज थाना धरसींवा पुलिस की टीम ने थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सांकरा स्थित शमशान घाट के पास धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी रविश बंजारे पिता लालाराम बंजारे निवासी आनंद चौक सांकरा थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 धारदार चाकू किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 287/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Exit mobile version