अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 90 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी‘‘ के दौरान शराब कोचिया पर कार्यवाही

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में रविवार को थाना तेलीबांधा की टीम को सूचना मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांगतर्गत सुभाष नगर देवारपारा में एक व्यक्ति अपने पास बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है। जिस पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना .नाम नरेश चौहान निवासी देवारपारा तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैलों की तलाशी लेने पर 90 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 10,000/- रूपये जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 438/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Exit mobile version