अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 68 पौवा शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 7500 रूपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना अभनपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अभनपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा तिरहा पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखकर बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर थाना अभनपुर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान जाकर व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुमार यादव निवासी भरेंगाभाठा अभनपुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में 68 पौवा देशी मशाला मदिरा कुल 12.24 बल्क लीटर मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 427/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।

Exit mobile version