अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 42 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 5,500 रूपये जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना राखी पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि थाना राखी क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 28 नवागांव स्थित शासकीय स्कूल के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीपचंद चतुर्वेदी निवासी नवागांव राखी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में दीपचंद चतुर्वेदी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दीपचंद चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 42 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती 5,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 114/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


