छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद । जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना देवभाेग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री एवं जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने के साथ अवैध शराब के कारोबार पर सख्त रूख अपनाते हुए, मुखबिर सूचना पर दिनांक 26.11.2024 के सुबह एक व्यकित ग्राम खम्हारगुड़ा तरफ से सागौनबाड़ी की ओर एक सफेद रंग की बोरी में उड़ीसा प्रान्त के शराब को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखकर पैदल आ रहा है, कि सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर हमराह स्टाफ व गवाहों के मौका पर पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार चिन्हाकित व्यक्ति को पकड़े, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद धुर्वा पिता वासु धुर्वा उम्र 38 वर्ष साकिन मोटरापारा थाना देवभोग जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया।

जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखा उड़ीसा प्रांत का कुल 35 नग डबल लाल घोड़ा छाप पाउच कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 07 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 1750 रू को अवैध रूप से बिक्री हेतु पैदल परिवहन करते पाये जाने पर अपराध धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आबकारी एक्ट में दिये गये निहीत प्रावधानो के अनुसार कार्यवाही कर आरोपी विनोद धुर्वा को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम का विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी – विनोद धुर्वा पिता वासु धुर्वा उम्र 38 वर्ष साकिन मोटरापारा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0)

जप्त शराब – कुल 07 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 1750 रू.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button