सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सट्टा संचालित करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 900 रुपये नगद एवं सट्टा पट्टी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित करते आरोपी दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंग साकिन ग्राम पलौद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी 900/- रूपये और सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियें के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 364/23 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Exit mobile version