रायपुर। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय के एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में पदस्थ डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
ACB का छापा: रायपुर RTO में रिश्वतखोरी का खुला राज
ACB raid: Bribery case at Raipur RTO exposed
