लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद, गरियाबंद के देवभोग में स्थित शासकीय पंडित श्याम शंकर शुक्ल महाविद्यालय में अव्यवस्था और अनियमितता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद के छात्र नेताओं ने 10 सूत्रीय मांग को लेकर आज कॉलेज का घेराव कर दिया। कॉलेज परिसर के भीतर छात्रों ने प्रबंधन के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाजी किया। संस्था की प्रभारी प्राचार्य छात्र नेताओं को रोकने और मनवाल की कोशिश करते दिखे पर छात्र मांगो पर अड़े रहे और प्राचार्य दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।
दरअसल इस कॉलेज में सफाई, पेयजल, किताब और प्राध्यापक जैसे बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। कॉलेज के लिपिकीय स्टाफ द्वारा छात्रों से बत्तमीजी भी किया जाता रहा है। एक ही प्रकाशक से कई साल से किताबों की खरीदी पर भी सवाल खड़ा किया है।एबीवीपी नेताओं का आरोप है कि समस्याओं के लिए बार बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कार्यवाही नहीं किए जाने से आज छात्र नेताओं को घेराव जैसे कदम उठाना पड़ा।