गर्भवती महिला को दी गई गर्भपात की दवा

Abortion medicine given to pregnant woman

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के एक गांव में महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति तमिलनाडु में काम करता था और कई-कई महीनों बाद ही घर लौटता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगातार संबंध बनाने के बाद महिला गर्भवती हो गई। जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो उसने महिला को गर्भपात कराने की दवा दे दी। दवा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद महिला का पति भी तमिलनाडु से तुरंत घर लौटा। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Exit mobile version