हमर प्रदेश/राजनीति

महिला अपराध के विरूद्ध ‘आप’ महिला विंग ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ महिला विंग ने आज 27 अगस्त 2023 (रविवार) को ईदगाह भाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अपना रोष दर्ज कराया। महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में निकाली गई रैली में प्रदेश भर से आई विंग की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि प्रदेश में धड़ल्ले से महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार की हिंसा जैसे भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, आर्थिक हिंसा, घरेलू हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों आदि के खिलाफ आज हमनें प्रदेश भर की महिलाओं की हक में आवाज उठाया है। महिलाओं के उत्पीड़न का कोई मामला संज्ञान में आता है। तो सरकार और प्रसाशन दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करती हैं जिससे लैंगिक हिंसा को बढ़ावा मिलता है।

आम आदमी पार्टी महिला विंग की रायपुर जिलाध्यक्ष कलावती मार्को ने कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान व समानता दिलाने के लिए बने कानूनों का प्रचार प्रसार व क्रियान्वयन जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं कुप्रथाओं के कारण हिंसा का शिकार हो रही है। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हिंसा की रोकथाम के लिए शिकायत समितियां गठित करने, यौन हिंसा व दुष्कर्म में जोड़ी धाराओं का क्रियान्वयन संबंधी कानून को प्रदेश में सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है। इस पर न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस ने काम किया है। जिससे प्रदेश की हालत बदतर हो गई है।

वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में वीना मार्कन्दे, कलावती मार्को, प्रतिमा सिंहा, शांति रजवाड़े, संगीता मरावी, उषा भारद्वाज, मिथलेस बघेल, आसना जायसवाल, अनुभा शर्मा, पूर्णिमा सिंहा, अनुषा जोसफ, प्रियंका शुक्ला, मेघा चंद्राकर, चमेली कुर्रे, प्रियन्का नान्दे, स्वाती तिवारी, विजयलक्ष्मी तिवारी मालती गुप्ता आदि प्रदेशभर से आई आम आदमी पार्टी महिला विंग नेत्रियों ने प्रतिभाग किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button