हमर प्रदेश/राजनीति

स्थानीय मुद्दों पर ‘आप’ की बदलाव पदयात्रा जारी, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक में निकाली पदयात्रा

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में निकाली गई बदलाव यात्रा- आप

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत अन्य पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

रायपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक में बदलाव पदयात्रा निकालकर स्थानीय जनसमस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसमें ‘आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

बदलाव पदयात्रा भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित संजय पारा से शुरू हुई और बस स्टैंड भैरमगढ़ पहुंची। जहां पर पदयात्रा का समापन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पीने के पानी की समस्याएं प्रदेश में गंभीर स्थिति में है। चारों ओर भ्रष्टाचार, तानाशाही का आलम है। दिल्ली, पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना तो बिजली, शिक्षा, इलाज, पानी मुफ्त और व्यवस्थाएं बेहतर हुईं है। छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे हैं, बिजली के बिल तो आ रहे है पर बिजली नहीं मिल पा रही है। चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि जो बेहतर स्कूल नहीं बना सकते हैं उनसे बड़े मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों की उम्मीद करना बेईमानी है। आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तभी इस तरह के संस्थान हर जिलों में खुलेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों की मिली-जुली नीति से आम जनता त्रस्त है।

बदलाव यात्रा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी, लोकसभा अध्यक्ष समीर ख़ान, जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम, जिला सचिव सतीश मंडावी, मिडिया जिला प्रभारी नीरज दुर्गम, ज़िला कोषाध्यक्ष सहदेव मोरला, एसटी विंग जिलाध्यक्ष प्रवीण उयका, इवेंट मैनेजमेंट प्रभारी सदाशिव यालम, महिला विंग जिलाध्यक्ष राजंति मुड़ मा जी व समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button