हमर प्रदेश/राजनीति

हसदेव आंदोलन पर आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का बड़ा बयान, हसदेव पर बड़े-बड़े दावे करने वाले बीजेपी-कांग्रेस के नेता आज चुप क्यों हैं?

आंदोलन को समर्थन देने 8 सितंबर को कोरबा पहुंचेंगे ‘आप’ कार्यकर्ता- कोमल हुपेंडी

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी आगामी 8 सितंबर को बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हसदेव आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही हसदेव जंगल बचाने की मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आगे भी हमारा समर्थन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को निरन्तर जारी रहेगा।

‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल हसदेव जंगल मामले में जनता को गुमराह कर लूटने में लगी हुई हैं। हसदेव जंगल में कोल खनन की बदनीयती से सरकार जंगल को बर्बाद करने पर अमादा है। सरकार फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर पेड़ों को काट रही है। छत्तीसगढ़वासियों की जंगल कटाई निरस्त करने की मांग बिल्कुल जायज है। जब तक सरकार हसदेव जंगल खत्म करने की अपनी तानाशाही विचार को नहीं त्यागती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल की कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी। जंगलों की ये कटाई बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत से हो रही है। दरअसल कोल खनन के लिए कोरबा के हसदेव इलाके में खदानें बनाने के लिए जंगल काटने का काम हो रहा है। हसदेव जंगल के पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी, जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

‘आप’ प्रदेश अधय्क्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल बचाने की मुहिम को शुरू से ही आम आदमी पार्टी का पूरा समर्थन रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें हमने जंगल कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी। ज्ञापन में हमने पैसे और कोयला के लालच में लगातार पर्यावरण को नुकसान पंहुचाने का आरोप लगाकर हसदेव इलाके में जंगल की कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button