हमर प्रदेश/राजनीति

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। 1 अगस्त से प्रदेशभर के हजारों जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने बताया कि शनिवार को ‘आप’ नेता विजय कुमार झा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ज्ञापन सौंपते हुए जूनियर डॉक्टरों की मांगे पूरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा, जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। जिससे प्रदेशभर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तम जायसवाल ने कहा कि बीते 6 वर्षों में एक बार भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई। जनवरी में भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ज्ञापन सौंपा था। शासन की तरफ से जूडा की मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला था। आज, 6 महीने बीत जाने के बाद भी उनकी मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में आज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। इसलिए सरकार को समय रहते हुए इनकी मांगों और अपने वादे को ध्यान में रखते हुए जूडा से बात करना चाहिए।

विजय झा ने कहा कि पिछले पांच दिनों से जूनियर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सरकार के पास अभी तीन दिन का समय है। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन को चाहिए बिना देरी किए जूनियर डॉक्टरों से बात करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों को तत्काल प्रभाव से मनानी चाहिए। अन्यथा प्रदेशभर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। आम आदमी पार्टी ने जूडा की मांगों का समर्थन करती है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button