संदिग्ध हालत में युवक पकड़ा गया, पास से हथियार मिले
A young man was caught in suspicious circumstances and weapons were found nearby.

रायपुर । रायपुर के सरस्वती नगर थाना इलाके में पुलिस ने एयरगन और धारदार चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम विकास निर्मलकर है।
सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक युवक कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास बताया। आरोपी से पुलिसकर्मियों ने एयरगन-चाकू बरामद किया है।
आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिसकर्मियों ने न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल ने बताया कि, चाकू-हथियार लेकर घूम रहे आरोपी युवक पर कार्रवाई की गई है। आदतन अपराधियों पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



