Gariaband Breaking : टहल रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल नेशनल हाइवे मालगांव पूल के ऊपर टहल रहे युवक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गर्दन एवं सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं नाराज ग्रामीणों ने पहले बाइक को फूंका फिर जिला अस्पताल पहुंच तोड़फोड़ कर जमकर नारेबाजी की। लगभग 150 की संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल में मौजूद है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Exit mobile version