छत्तीसगढ़
महिला बैंक कर्मियों की आंखों में स्प्रे झोंककर, दिन दहाड़े 55 हजार की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई लूट की वारदात
A woman bank employee was robbed of 55,000 rupees in broad daylight after being sprayed in the eyes, the robbery was caught on CCTV.
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ दिनदहाड़े अकलतरा थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम बूथ में पैसा डालने पहुंची महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए एक नकाबपोश लुटेरे ने 55 हजार रुपये पार कर दिए। घटना उस वक्त हुई जब महिला कर्मचारी एटीएम मशीन में कैश लोड करने की प्रक्रिया कर रही थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी ने अचानक बूथ में घुसकर महिला कर्मचारियों की आंखों में तीखा स्प्रे (मिर्ची स्प्रे या केमिकल) डाल दिया, और बूथ में रखे 55 हजार रुपये को लेकर फरार हो गया है, लूट की यह पूरी वारदात एटीएम बूथ के भीतर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर गमछा बांध रखा था, घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कि जा रही है ।


