पुरूर में तिरंगे के साथ उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

A wave of patriotism surges in Purur, accompanied by the Tricolour.

लोकेशन:- बालोद 

रिपोर्टर:- मीनू साहू 

बालोद :- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को यादगार बनाने गुरुर जनपद पंचायत के तत्वावधान में पुरूर में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।हाथों में राष्ट्रध्वज थामे प्रतिभागी पुरूर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़े। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली यात्रा ने पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। छोटे-छोटे हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और चेहरों पर दिखाई देता जोश आयोजन की विशेष पहचान बना। शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ कदम मिलाए।पुरूर की गलियों से गुजरती यह यात्रा अंततः स्कूल प्रांगण पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जनभागीदारी से मजबूत किया।

 

 

Exit mobile version