गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके का फरियादियों को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हुआ है

A video of Gariaband Collector Bhagwan Singh Uike reprimanding complainants has gone viral.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके का फरियादियों को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हुआ है।

कलेक्टर ग्रामीणों पर भड़क कर होशियारी मत दिखाओ … सबूत लेकर आओ कहते नजर आ रहे हैं।

इस वाक्ये के बाद ग्रामीणों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा था। फरियादी में शामिल गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है। मामले में कलेक्टर ने कहा है कि फरियादी से कुछ लोग बदतमीजी कर रहे थे। उनके धमकाने के वीडियो को गलत बताया है।

यह वीडियो कलेक्टोरेट जनदर्शन में सुनवाई के दरम्यान की बताई गई है। जहां छुरा ब्लॉक के सरकड़ा के ग्रामीण निस्तारी संकट को दूर करने वर्षों से खोदे गए तालाब में पानी भरने की मांग को लेकर पहुंचे थे।ग्रामीण बता रहे थे कि इस तालाब में 70, 80 साल से ग्रामीण निस्तारी कर रहे थे।लेकिन रिकॉर्ड में हेर फेर कर गांव के मालगुजारों ने तालाब को कृषि भूमि बता दिया और आपस में बटवारा भी कर लिया। तालाब को मिट्टी पाट कर मछली पालन करने के लिए हेचरी भी बनाया जा रहा। पानी के अभाव में तालाब में बदबू गंध फैल रही है जिससे संक्रमण का खतरा भी बताया है।

Ko

 

 

Exit mobile version