होटल बेबीलान में देर शाम अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

रायपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित होटल बेबीलान इन में देर शाम अचानक आग लग गई। आनन फानन में होटल को खाली कराया गया। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। इस आगजनी में अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालंकि होटल में आग लगने से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना गंज थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version