भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने अपने कर्मचारियों और आगंतुकों को आधुनिक और समावेशी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिनांक, 04 नवम्बर 2025 को, प्लांट परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 भव्य सुलभ शौचालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
लगभग 600 वर्ग फुट में फैला प्रत्येक सुलभ शौचालय नवीनतम स्वच्छता मानकों का पालन करता है। इस नई सुविधा में पुरुषों के लिए 3 WC, महिलाओं के लिए 1 WC, और दिव्यांगजनों के लिए 1 WC, 3 यूरिनल, 4 वाश बेसिन भी शामिल है । प्लांट में तीनो पालियों के लिए, यह शौचालय 24×7 कार्यरत रहेगा। इस शौचालय में सभी फिटिंग्स उच्च गुणवत्ता के लगे है ।
इस अवसर पर, मुख्य अतिथि कार्यकारी निर्देशक (संकार्य), बीएसपी, श्री राकेश कुमार ने फीता काटकर शौचालय का उद्घाटन किया और इसे भिलाई स्टील प्लांट की कर्मचारियों के लिए सुविधा की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।
उद्घाटन समरोह में उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की, उच्च गुणवत्ता के शौचालय, सयंत्र में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगा, एंव उनकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा । उन्होंने कहा की इन शौचालयों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है।
इस कार्यक्रम में सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू ) ने कहा की इस तरह की सुविधा न केवल भिलाई इस्पात सयंत्र अपितु पूरे सेल में पहली बार तैयार की गयी है, तथा यह कार्य सी.ई.डी विभाग एंव सुलभ सैनिटेशन मिशन के अथक प्रयास से संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में जीएम (सी.ई.डी) श्री राकेश पांडेय ने कहा की उच्च प्रबंधन के लगातार मार्गदर्शन एंव समर्थन से ही ये महत्वाकांक्षी योजना सफल हुई। उन्होंने कार्यकारी निर्देशक (संकार्य), सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू ) एंव सीजीएम (मैकेनिकल) के समर्थन का उल्लेख करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में जीएम (एच.आर) सु श्री के सुपर्णा एवं ओ.ए अध्यक्ष श्री एन के बंछोर ने भी अपने उदबोधन में इस कार्य की सराहना की ।
इस कार्यक्रम में सयंत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी जैसे की सीजीएम इंचार्ज (सर्विसेज ) श्री तुषारकान्त, सीजीएम(मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार , सीजीएम (शॉप्स) श्री एच. के. सचदेव , सीजीएम(एस.ई.डी ) श्री डी सतपति , सीजीएम (एच.आर) श्री संदीप माथुर , सीजीएम (इलेक्ट्रिकल ) श्री टी के कृष्णकुमार, सीजीएम (आर.ई.डी ) श्री पी दास, जीएम इंचार्ज (यू.आर.एम ) श्री विशाल गुप्ता भी उपस्थित थे ।
अंत में इस कार्यक्रम के संचालक एजीएम (सी.ई.डी) श्री अजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया ।
