महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से बहन देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली रक्षाबंधन की मुस्कान

A Raksha Bandhan smile lights up Sister Devendra Kumari's face with the 30th installment of the Mahtari Vandan Yojana.

राखी के त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ का स्नेहिल उपहार

रायपुर। प्रदेश की माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल, आत्मविश्वास और सम्मान का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर रही हैं। विशेष अवसरों और त्योहारों से पहले मिलने वाली यह सहायता उनके लिए खुशी और राहत का माध्यम बन रही है।

गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका निवासी बहन देवेंद्र कुमारी के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष खुशियां लेकर आई। त्योहार से पहले योजना की राशि उनके बैंक खाते में पहुंची, तो उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। उन्होंने बताया कि 30वीं किस्त की राशि मिलने से रक्षाबंधन की तैयारियों में उन्हें काफी सहूलियत मिली है। वह इस राशि का उपयोग राखी और त्योहार से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में करेंगी।

‘विष्णु भैया’ की पहल से बहनों को मिल रहा आर्थिक संबल

बहन देवेंद्र कुमारी ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहती हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए भाई के स्नेह, विश्वास और सहयोग की तरह है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व से ठीक पहले खाते में राशि पहुंचना उनके लिए ‘विष्णु भैया’ के उपहार से कम नहीं है।

उन्होंने बताया कि योजना की नियमित सहायता से अब महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में अधिक सक्षम हो रही हैं। पहले जिन आवश्यकताओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, उन्हें अब महिलाएं अपने स्तर पर पूरा कर पा रही हैं। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की खुशियों में उनकी भागीदारी भी मजबूत हुई है।

राखी से पहले मिला ‘विष्णु भैया’ का उपहार

बहन देवेंद्र कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। ऐसे में त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए विशेष खुशी की बात है। महतारी वंदन योजना की राशि से वह अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करेंगी और राखी की खरीदा%

Exit mobile version