छत्तीसगढ़

गांव के एक दबंग रसूखदार व्यक्ति ने स्कूल भवन के एक कमरे पर कब्जा कर लिया है

A powerful and influential person of the village has occupied a room in the school building.

स्लग : SCHOOL ME KABZA

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

देवभोग ब्लॉक के प्राथमिक शाला नयापारा स्कुल में शिक्षा व्यवस्था पर एक रसूखदार व्यक्ति के दबंगई का साया मंडरा रहा है। गांव के एक दबंग रसूखदार व्यक्ति ने स्कूल भवन के एक कमरे पर कब्जा कर लिया है और उसमें अपने टेंट हाउस का सारा सामान रख दिया है।

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद दबंग अपनी मनमानी पर अड़ा हुआ है।

अब स्थिति यह है कि स्कूली छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे, पेड़ों की छांव में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। न किताबें सुरक्षित हैं, न ब्लैकबोर्ड फिर भी मासूम बच्चे ज्ञान अर्जन में जुटे हैं।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button