छत्तीसगढ़

हरित बालोद के निर्माण का संकल्प, मिशन अंकुर अभियान में उमड़ा जनउत्साह

A pledge to build a 'Green Balod'; public enthusiasm surges for the 'Mission Ankur' campaign.

लोकेशन:- बालोद 

रिपोर्टर:- मीनू साहू 

बालोद:- बालोद जिला के ग्राम पंचायत भांठागाँव (आर) में आयोजित मिशन अंकुर – सीड बॉल रोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम, जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ऋषभ कामड़े, कार्यक्रम अधिकारी प्रज्ञा चंद्राकर तथा भांठागाँव के सरपंच उपस्थित रहे। विद्यालय के लगभग 525 छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखना संभव है। विद्यार्थियों ने हरियाली बढ़ाने और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। यह आयोजन हरित और स्वच्छ बालोद के निर्माण की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button