छत्तीसगढ़

मुहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली थाना बलरामपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

A peace committee meeting regarding the Muharram festival was held at the Balrampur Kotwali police station.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना बलरामपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने की।

बैठक में थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि मुहर्रम आस्था एवं अनुशासन का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में मोहर्रम जुलूस, ताजिया एवं अखाड़ा कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक सुझावों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की बात कही।

 

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अलीम खान, कोषाध्यक्ष सादिक सिद्दीकी (पलटन), उपाध्यक्ष कौसर खान, सचिव फिरोज सिद्दीकी, पत्रकार शोएब सिद्दीकी, राजीउल्लाह अंसारी, मुनीर अंसारी सहित कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button