लाठी व कुल्हाड़ी से वार कर दो नाबालिग ने अपने मित्र की हत्या

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद में लाठी व कुल्हाड़ी से वार कर दो नाबालिग ने अपने बालिग मित्र की हत्या का मामला सामने आया है।
घटना बीती रात की है, जिले के देवभोग थाना के पोड़ागुड़ा में बीते मंगलवार की रात बेलाट नाले के किनारे 20 वर्षीय कैलाश यादव लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर देवभोग पोलिस पहूंची तो युवक मौत हो चुकी थी। जांच के बाद पता चला की कैलाश अपने नाबालिग चचेरे भाई व नाबालिग दोस्त के साथ शाम को देखा गया था। शक के आधार पर दोनो को पुलिस हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में दोनो आरोपी ने बताया की शराब पीने के बाद विवाद हुआ तो लाठी व कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया। चचेरे भाई के परिवार से जमीन विवाद और दूसरे नाबालिग मित्र से प्रेम ट्रायंग्ल को लेकर तनाव था। दोनों ने मौका देखकर हत्या कर अपनी खुन्नस निकाल लिया। फिलहाल दोनो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



