NEET परीक्षा धांधली के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर निकाला कैंडल मार्च
A memorandum addressed to the President was submitted, the Prime Minister's effigy was burned, and a candlelight march was held in protest against the NEET exam irregularities.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) देशभर में NEET परीक्षा में सामने आई धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की।

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा धांधली के मामले पर संसद में विशेष चर्चा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि परीक्षा अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर छत्तीसगढ़ के बस्तर की उस छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बारे में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि NEET परीक्षा धांधली से जुड़े घटनाक्रम के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), ब्लॉक अध्यक्ष (जनपद सदस्य)समीर सिंह देव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, कृपा शंकर, राजा चौबे, जयप्रकाश जायसवाल , मोहनीश अब्दुल्ला, अमित यादव, जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़ विजय पैकरा, विवेक सिंह, हीरालाल यादव, सत्यनारायण अग्रवाल, आनंद उपाध्याय , प्रशांत बाला, (जनपद सदस्य)सीबी सिंह, संदीप सिंह, वसीम खान, मुमताज खान, विकाश गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



