लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद में श्रावण के पवित्र दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा फिंगेश्वर के प्रसिद्ध फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली राजिम विधायक रोहित साहू भी हजारों श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ में जल लेकर बाबा फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर से 18 किलोमीटर दूर राजिम के प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए यहां पहुंच कर कांवड़ के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल शिवमय नजर आ रहा है।