राजिम को मिली बड़ी सौगात दो महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन विधायक ने किया भूमिपूजन

A major gift for Rajim: foundation stones laid for two important roads; the MLA performed the groundbreaking ceremony.

राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात मिली है, राजिम विधायक ने दो सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, इन सड़कों के निर्माण पर कुल 13 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, दोनों सड़कें बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजिम कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

पहली सड़क साईं बाबा मंदिर, राजिम से चौबेबांधा-नवागांव तक बनाई जाएगी, इसकी लंबाई 3.30 किलोमीटर होगी और निर्माण पर 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे,

वहीं दूसरी सड़क 3.60 किलोमीटर लंबी होगी, जिसके निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

 

राजिम कुंभ मेले के लिए अहम होगा सड़क निर्माण

छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में हर साल माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का राजिम कुंभ कल्प मेला आयोजित होता है। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, चौबेबांधा मार्ग पर नवीन मेला मैदान स्थित होने के कारण इस सड़क का निर्माण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में राजिम विधायक सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Exit mobile version