लोकेशन राजनांदगांव
रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
किरण रविन्द्र वैष्णव ने किया 2.75 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
जनपद पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल
राजनांदगांव: खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रापार से जोशीलमती तक बनने वाली नवीन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन 18 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू एवं जनपद पंचायत सभापति श्री बालमुकुंद कुंजाम की जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी ,जनपद पंचायत सभापति बालमुकुंद कुंजाम ,भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू , जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री घासी साहू जनपद सदस्य उभय राम मंडावी, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष कुमार साय साहू, भाजपा मंडल छुरिया महामंत्री अशोक मरकाम, भाजपा मंडल गैंदाटोला महामंत्री श्री रामकुमार मंडावी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टीकम साहू, पूर्व जनपद सदस्य हिरेन्द्र ग्राम पंचायत जोशीलमती संरपंच श्रीमती गोमती साहू, ग्राम गर्रापार संरपंच अजय साहू, जोशीलमती उपसंरपंच चित्ररागन साहू,,कोमल साहू , ग्राम पटेल भागवत कोर्राम,नीलम कोर्राम उप संरपंच गर्रापार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि सड़कें गांवों की जीवनरेखा होती हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार को जोड़ती हैं। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की गति और तेज होगी।उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। किसानों, विद्यार्थियों और आमजन के जीवन में यह सड़क सकारात्मक बदलाव लाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री संजय सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण विकास की पहली सीढ़ी है। जब सड़क बेहतर होती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर स्वतः बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत के माध्यम से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी यह गति बनी रहेगी।
साथ ही विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता साहू ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। उन्होंने इसे जनहित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि इससे गांव की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
साथ ही विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के विकास कार्य जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांव के समग्र विकास का आधार होता है।
साथ ही विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों को नई पहचान मिलती है और क्षेत्र आगे बढ़ता है।
साथ ही विशिष्ट अतिथि व क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री बालमुकुंद कुंजाम ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इससे आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह जी, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री व छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी,व राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पांडेय जी व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा और रफ्तार प्रदान करेगा तथा ग्रामीणों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाएगा।
