सड़क पर दौड़ रही थी मौत की बिजली, विभाग ने समय रहते की कार्रवाई
A lethal electrical hazard was active on the road; the department took timely action.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) शहर के पुराना बाजार क्षेत्र में विद्युत विभाग ने अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध कनेक्शन जब्त किया। जानकारी के अनुसार कमल प्रसाद सिंह द्वारा पानी पटाने (सिंचाई) के लिए बिना अनुमति अवैध बिजली कनेक्शन लिया गया था। यह बिजली लाइन सड़क से होकर गुजर रही थी, जिससे आम नागरिकों और मवेशियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) मुरलीधर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध कनेक्शन को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान मौजूद नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने कहा कि सड़क से गुजर रही अवैध बिजली लाइन से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। यदि कोई बच्चा या मवेशी अनजाने में करंट की चपेट में आ जाता, तो जानलेवा घटना होने की पूरी आशंका थी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही। विद्युत विभाग के जे ई मुरलीधर वर्मा ने कहा कि बिना अनुमति बिजली उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।



