गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम परतेवा में खराब सड़क की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण राजिम विधायक रोहित साहू के निवास पहुंचे और सरपंच सचिव पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क की वजह से स्कूली बच्चे चल नही पाते आए दिन कोई न कोई गिर जाता है। सरपंच सचिव को ध्यान नही देते, समस्या को देखते हुए विधायक रोहित साहू ने खराब सड़क को ठीक करने अधिकारिर्यो को दिए निर्देश है।
