मध्यप्रदेश

रीवा में विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी गई

A huge cache of explosives was seized in Rewa.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

ट्रेन से लाई गई 400 नग डेटोनेटर, महिला-पुरुष गिरफ्तार

रीवा। जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी है। उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से लाई जा रही विस्फोटक सामग्री के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 नग डेटोनेटर, केबल सहित अन्य विस्फोटक सामग्री जप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुम्हरे के नेतृत्व में थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल द्वारा की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जनता एक्सप्रेस से डभौरा रेलवे स्टेशन उतरे एक महिला और पुरुष की बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो झोलों में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहागी निवासी विनोद माझी और जवा थाना क्षेत्र के ग्राम छदेनी निवासी पूजा मांझी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और विस्फोटक सामग्री उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से लाई गई थी।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा यह विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जप्त कर ली है और आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button