छत्तीसगढ़

रायपुर में हवाई यात्रा के दौरान लगेज से सोने का नेकलेस गायब, सराफा कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

A gold necklace went missing from luggage during a flight in Raipur; a bullion trader filed a complaint.

रायपुर। हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार के ट्रॉली बैग से सोने का नेकलेस गायब पाया गया। मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर से दिल्ली और फिर रायपुर की यात्रा

जानकारी के अनुसार, सराफा कारोबारी अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से रायपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ली। यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग विमान में बुक लगेज के रूप में भेजा गया था।

सूटकेस को सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर जमा किया गया, फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इसे दोबारा बुक लगेज के रूप में भेजा गया।

रायपुर पहुंचकर खुला मामला

रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉली बैग का ताला खोलने पर कारोबारी परिवार को उनके जेवरात में से सोने का नेकलेस गायब मिला। कीमती जेवरात नहीं मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए।

लिखित शिकायत और पुलिस जांच

घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने माना थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई कि यात्रा के दौरान किसी ने लगेज से नेकलेस निकाल लिया।

माना थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संबंधित एयरलाइन से भी जानकारी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लगेज के साथ छेड़छाड़ कहां और किस चरण में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button