छत्तीसगढ़दुर्ग-राजनांदगांवहमर प्रदेश/राजनीति

गांजा तस्करी में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश, 45 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

दुर्ग। 5 सितंबर को दुर्ग पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गांजा तस्करी में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पिन्तू कुमार साहनी नामक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लाकर बालाजी नगर, खुर्सीपार स्थित जी. सरोजनी के मकान के पास गांजा जमा कर रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक युवराज साहू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जी. सरोजनी तथा पिन्तू कुमार साहनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान जी. सरोजनी के घर से कुल 32 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पिन्तू कुमार से 3 मोबाइल फोन और 5 किलो 830 ग्राम गांजा मिला। वहीं, स्कोडा और फॉक्सवेगन कारों से भी गांजा बरामद किया गया।

इस पूरे मामले में कुल 45.145 किलोग्राम गांजा, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये है, जब्त किया गया। इसके साथ ही दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज की, जिनकी कुल कीमत 17.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पिन्तू कुमार और जी. सरोजनी पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में आरोपी हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फार्वर्ड और बैकवर्ड लिंक की पहचान कर गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त करने में सफलता हासिल की। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव और नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।

 

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button